फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Miscreants planted in Holy Fire, stress

शरारती तत्वों ने लगाई होली में आग, तनाव

Tue, 22 Mar 2016 11:49 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 22 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Miscreants planted in Holy Fire, stress
पथरी क्षेत्र के गांव में तनाव - फोटो : अमर उजाला

पथरी। क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब किसी शरारती तत्व ने होली में आग लगा दी। सूचना पर गांव पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों को शांत किया। गांव में पीएसी एवं पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

 दोपहर करीब एक बजे गांव में बनाई गई होली धू धू कर जल उठी। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इधर, किसी ग्रामीण ने होली जला देने की सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराना चाहा। इधर, तनाव को देखते हुए कनखल, बहादराबाद, ज्वालापुर कोतवाली का फोर्स भी बुला लिया गया। इधर, जब तक दमकल वाहन पहुंचा तब तक होली जल चुकी थी। ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि होली में आग लगाने वाले शरारती तत्व को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब कही जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि गांव में एहतियात के तौर पर पीएसी एवं पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों से संयम बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed