फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mining village divided into two factions

खनन पर ग्रामीण दो धड़ों में बंटे

Tue, 24 May 2016 12:09 AM IST
Updated Tue, 24 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

श्यामपुर। दूधला दयालवाला गांव में खनन को लेकर ग्रामीण दो धड़ों में बंट गए हैं। सोमवार को ग्रामीणों के दो पक्ष खनन को लेकर आमने सामने आ गए। कुछ ग्रामीण खनन को रोजगार से जोड़कर फायदे का सौदा बता रहे थे, तो कुछ ग्रामीण बरसात में गांव के आसपास पानी भरने से नुकसान होने की आशंका व्यक्त कर खनन का विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से दूधला दयालवाला गांव से सटी भूमि पर एक पट्टा स्वीकृत किया गया था। पट्टे पर खनन होने पर ग्रामीणों ने उक्त जमीन को ग्राम समाज की भूमि बताकर खनन का विरोध किया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पहले नायब तहसीलदार और फिर तहसीलदार दिनेश मोहन उनियाल ने मौके पर जाकर नापजोख की थी। सोमवार को नायब तहसीलदार सुदेश कुमार राजस्व विभाग की टीम के साथ पट्टे की नापजोख कर रहे थे तो खनन को लेकर ग्रामीणों के दो आमने सामने आ गए। खनन को लेकर ग्रामीण ओमप्रकाश और दूसरे पक्ष में तू-तू मैं मैं होने लगी। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों और पटवारी के हस्तक्षेप करने के बाद मामला शांत हुआ लेकिन जिस तरह से खनन को लेकर दूधला दयालवाला गांव में ग्रामीणों में दो फाड़ हो गए हैं उससे भविष्य में दोनों पक्षों में झगड़ा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं नायब तहसीलदार सुदेश कुमार ने बताया कि पट्टा स्वामी की ओर से और खनन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed