फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Millions returned to Ganges crying Kanvdia

गंगा मैया का जयघोष करते लौटे लाखों कांवड़िए

Thu, 23 Feb 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 23 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
शारदीय कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन लाखों कांवड़िए गंगा जल भरकर गंगा मैया का जयघोष करते हुए अपने नगरों को रवाना हुए। वापसी का यह सिलसिला रातभर चलता रहा। अंतिम दिन डाक कांवड़ में बड़ी संख्या में गंगा जल भर कर रवाना हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हरिद्वार के तमाम बाजारों और मैदानों में अन्य दिनों की तरह कांवड़ियों की भीड़ लगी रही। हरकी पैड़ी पर पांव रखने की जगह नहीं थी। बड़ी वापसी भी दिन भर चली। बिजनौर और सहारनपुर जनपद से लाखों की संख्या में कांवड़िए अंतिम दिन जल लेने पहुंचे। जलाभिषेक का कार्यक्रम शुक्रवार सवेरे से प्रारंभ हो जाएगा, इसलिए वापसी रात भर होती रही। अधिकांश कांवड़िए छोटे बड़े वाहन लेकर आए हैं। बीती पूरी रात बिजनौर की ओर ही नहीं, हरिद्वार दिल्ली और हरिद्वार सहारनपुर मार्गों पर भी कांवड़ियों का कारवां बढ़ता रहा। बृहस्पतिवार को दिनभर वाहनों की वापसी तेज गति से हुई। सवेरे के समय दूर के प्रांतों से आए कांवड़िए वापस लौट गए।  
विज्ञापन

    
हरिद्वार में हजारों कांवड़िए स्थानीय मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भी रुके हुए हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए नीलकंठ महादेव मंदिर भी गए। हरिद्वार में दक्ष प्रजापति मंदिर के अलावा तिल भांडेश्वर, जनवासा मंदिर, दरिद्रभंजन, दुखभंजन, नीलेश्वर, गौरी शंकर, बिल्वकेश्वर, गुप्तेश्वर, उदयेश्वर आदि मंदिरों में जल चढ़ाया जाएगा। सभी मंदिरों की भव्य सजावट की गई है। धर्मनगरी में महामृत्युंजय और अद्र्धनारीश्वर की प्रतिमाओं पर भी जलाभिषेक होगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed