फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Migrants quarantined in Rahi Hotel on demand of money

रुपये मांगने पर राही होटल में क्वारंटीन किए प्रवासियों ने किया हंगामा

Thu, 04 Jun 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Migrants quarantined in Rahi Hotel on demand of money
राही होटल में संस्थागत क्वारंटीन किए प्रवासियों से किराया मांगने पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। इसकी सूचना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी तो वह भी उनके समर्थन में उतर गए और होटल के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल और सीओ अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से प्रवासियों को शांत करवाया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के सामने राही होटल में आंध्र प्रदेश और अन्य प्रदेशों से आए हरिद्वार के लोगों को क्वारंटीन किया हुआ है। क्वारंटीन किए जाने के बाद से इनके कमरे के किराये और खाने में रुपये जमा कराए जाने की मांग होटल प्रबंधन ने शुरू कर दी। 8 लोगों ने तो रुपये जमा कर दिए और क्वारंटीन की अवधि पूरे होने पर घर चले गए। अब होटल में सात लोग रह गए। इन लोगों ने अपनी स्थिति से अवगत कराते हुए रुपये न होने की बात कही तो होटल प्रबंधन ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवक कांग्रेस के नेता वरुण बालियान ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर होटल का किराया नहीं लेने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को फिर से होटल प्रबंधन ने रुपये मांगे तो सभी क्वारंटीन लोग कमरों से बाहर गैलरी में आ गए। सूचना पर वरुण बालियान, युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, विशाल राठौर, आकाश भाटी, सुनील, नावेज अंसारी, अंकित चौहान, सुमित भाटिया आदि पहुंचे और होटल के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना पर मायापुर पुलिस चौकी के प्रभारी पहुंचे और उनपर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। उनके धरने पर अड़े रहने पर सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह पहुंचे और जिलाधिकारी से वार्ता कर उनसे दिशा निर्देश प्राप्त होने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर क्वारंटीन किए लोग कमरों में चले गए और कांग्रेसियों ने भी धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed