फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mid day meal arrangement

मिड डे मील की व्यवस्था परखी

Mon, 24 Apr 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 24 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रतिनिधि ने सोमवार को जनपद के कई सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिड डे मील की व्यवस्थाओं को जांचा। सूत्र बताते हैं कि कुछ स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाने की गुणवत्ता में कमियां पाई गई। हालांकि टीम उन विद्यालयों तक नहीं पहुंच पाई, जहां कई दिन से मिड डे मील नहीं बन पा रहा था। हालांकि विभाग का दावा है कि  ढूंढने पर भी ऐसे स्कूल नहीं मिला। जबकि शिवदासपुर तेलीवाला, गाड़ोवाली सहित कई गांवों के प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में सोमवार को भी मध्याह्न भोजन नहीं बना।      
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में मिड डे मील की गुणवत्ता को लेकर अक्सर शिकायतें उठती रहती हैं। स्कूलों में कई बार मध्याह्न भोजन अलग-अलग कारणों से बन ही नहीं पाता है। वहीं स्कूलों में मिड डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रतिनिधि अखिल कुमार जैन हरिद्वार पहुंचे। जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने औरंगाबाद सहित कई प्राइमरी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिड डे मील का जायजा लिया।       
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक इन सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिड डे मील बनता मिला। सूत्र बताते हैं कि डिमांड समय से नहीं भेजने और भोजन की गुणवत्ता खाद्य सुरक्षा अधिनियम के मानकों पर खरा न उतरने की बात सामने आई है। इसकी रिपोर्ट आयोग के प्रतिनिधि नई दिल्ली सौंपेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

      
उधार के चावल से बन रहा भोजन       
विभाग को ढूंढने से भी ऐसे स्कूल नहीं मिल पा रहे हैं, जहां मिड डे मील नहीं बन पा रहा है। जबकि धनौरी क्षेत्र के शिवदासपुर तेलीवाला में प्राइमरी स्कूल नंबर एक में मिड डे मील उधार के चावलों से बन रहा है। वहीं स्कूल नंबर दो में तो एक पखवाड़े से मध्याह्न भोजन बना ही नहीं है। स्कूल के शिक्षकों की मानें तो कई मर्तबा विभाग को इस बाबत सूचना भी दी जा चुकी है। वहीं बहादराबाद ब्लॉक के गाड़ोवाली गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल व जूनियर स्कूल में भी करीब 10 दिन से मिड डे मील नहीं बन पाया है। हालांकि डीईओ बेसिक जगमोहन सोनी का कहना है कि इस बारे में मिड डे मील प्रभारी दीपक पंवार को निर्देशित कर दिया गया है।      
      
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रतिनिधि के साथ कई स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिड डे मील की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। लगभग सभी जगह मिड डे मील बनता मिला। आयोग के प्रतिनिधि को मिडडे मील के राशन वितरण से जुड़ी पूरी व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया है।- राहुल शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी हरिद्वार      

      
अभी तक ऐसा कोई स्कूल सामने नहीं आया है, जहां मिड डे मील नहीं बन पा रहा है।  यदि कहीं कोई दिक्कत आ रही है तो उसे दूर कर लिया जाएगा।- जगमोहन सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हरिद्वार     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed