सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर में शुक्रवार को गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन एवं विश्व शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। बोर्ड परीक्षा 2020-21 में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को इंजीनियर्स क्लब एवं गंगोत्री चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया।
डॉ. विजयपाल सिंह (प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड), आदेश चौहान (विधायक रानीपुर), विनोद दहिया एडवोकेट (अध्यक्ष भारत विकार), अरुण त्यागी (अध्यक्ष गंगोत्री चैरिटेबल ट्रस्ट), जीएस एल भटनागर और विद्यालय के उपप्रधानाचार्य अजय सिंह ने सामूहिक मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। आदेश चौहान ने कहा कि विद्या भारती के संस्थानों द्वारा प्रतिवर्ष समाज को देशभक्ति से ओतप्रोत छात्र एवं छात्राएं दिए जाते हैं। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अजय सिंह ने इंजीनियर्स क्लब और गंगोत्री चैरिटेबल ट्रस्ट के का आभार जताया। विद्यालय के कक्षा 10 के 25 विद्यार्थियों और कक्षा 12 के 18 के छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय के आचार्यों को भी उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए ट्रस्ट ने सम्मानित किया।