फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Merchants raging Water Institute

पेयजल समस्या को लेकर जलसंस्थान पर बरसे व्यापारी

Thu, 24 Sep 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Merchants raging Water Institute
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में पेयजल किल्लत और दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर व्यापारियों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के चलते आम लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। व्यापारियों ने पेयजल व्यवस्था में सुधार न होने की स्थिति में जल संस्थान के कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी में व्यापारियों ने जल संस्थान के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति न के बराबर हो रही है। मोटर चलाए बिना लोगों के घरों में पानी नहीं आता है। इसके बाद भी लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी समस्या के निराकरण को लेकर गंभीर नहीं हैं। सुनील सेठी ने कहा कि जल्द ही लापरवाह अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में सोनू सुखीजा, मनीष धीमान, राजेश शर्मा, गगन कालरा, प्रीतम सिंह, एसएन तिवारी, दीपक मेहता, अरुण शर्मा, धर्मपाल प्रजापति, राजू कुमार, विनोद कुमार, राजेश सुखीजा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed