फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   MENS JEE topper made of Haridwar blight

जईई मेंस में हरिद्वार के टॉपर बने तुषार

Thu, 28 Apr 2016 12:03 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 28 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
MENS JEE topper made of Haridwar blight
हरिद्वार किया टॉप - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। जेईई मैंस में तुषार गर्ग ने हरिद्वार टॉप किया है। तुषार ने जेईई मैंस में 239 अंक प्राप्त किए है। तुषार कुमार ने दिनरात पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है। बड़ी बात यह है कि सामान्य प्रतिभा छात्र तुषार ने अपनी पूरी शिक्षा हिंदी मीडियम में प्राप्त किया है।

विज्ञापन

तुषार गर्ग ने इंटर तक की पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर से हिंदी माध्यम में प्राप्त की। हाईस्कूल में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद से ही तुषार जेईई मेंस की तैयारियों में जुट गए था। वह लगातार करीब दो साल से कोटा क्लासेस में कोचिंग कर रहे तुषार ने  अपनी कामयाबी का श्रेय कोटा क्लासेस के संचालक और परिजनों को दिया है। तुषार के पिता आशुतोष गर्ग मोती बाजार में परचून की दुकान चलाते हैं। माता कामिनी गर्ग घर पर कपड़ों की सिलाई का काम करती हैं। तुषार गर्ग इस सफलता के बाद आईआईटी से मैकेनिकल में बीटेक करके इंजीनियर बनना चाहते हैं। वह भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को अपना प्रेरणास्रोत मानता है। तुषार ने बताया कि वह अपने पिता को अमेरिका घुमाकर अपना सपना पूरा करना चाहता है। कोटा क्लासेस के महानिदेशक रवि वर्मा ने जेईई मेंस में तुषार गर्ग को उत्तराखंड का टॉपर होने का दावा किया है।
विज्ञापन

.........
क्रिकेट नहीं कार्टून देखना पसंद
तुषार की क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल में कोई रुचि नहीं है। तुषार ने बताया कि मोबाइल और खेलों में उसकी कोई रुचि नहीं है। वह अपने मनोरंजन के लिए समय मिलने पर करीब एक घंटा कार्टून देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed