{"_id":"648cb4cd46556b557b0fe024","slug":"mayor-gave-last-warning-to-seven-bjp-councilors-haridwar-news-c-5-1-drn1065-180209-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मेयर ने सात भाजपा पार्षदों को दी अंतिम चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मेयर ने सात भाजपा पार्षदों को दी अंतिम चेतावनी
विज्ञापन
मेयर अनीता शर्मा ने अभद्रता और अर्मायदित आचरण को लेकर सात भाजपा पार्षदों से बोर्ड बैठक से पहले स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की संस्तुति की चेतावनी भी दी है।
तीन जून को टॉउन हाल के बाहर भाजपा पार्षदों ने मेयर पति पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने का आरोप लगाया था। भाजपा पार्षदों ने मेयर पति के माफी मांगने की मांग को लेकर बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद मेयर अनीता शर्मा ने सात जून को भाजपा पार्षद मोनिका सैनी, सपना शर्मा, निशा नौडियाल, लोकेश पाल, अनुज सिंह, अनिरूद्ध भाटी, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल को नोटिस जारी किया था।
मेयर ने उनके पति के अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा था। वहीं साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर जानबूझकर सदन की कार्रवाई बाधित करने की बात कहते हुए पार्षदों से सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा था। नोटिस के बावजूद स्पष्टीकरण न देने पर मेयर ने पार्षदों को अंतिम चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि पार्षदों के एक बार फिर झूठे आरोप लगाकर बैठक के बहिष्कार की आशंका है। मेयर ने दूसरा नोटिस जारी करते हुए कहा कि अगर पार्षदों ने आगामी बोर्ड बैठक से पूर्व स्पष्टीकरण नहीं दिया तो उनपर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।