फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mayor asked for additional budget from CM

मेयर ने सीएम से विकास के लिए मांगा अतिरिक्त बजट

Fri, 20 May 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Mayor asked for additional budget from CM
सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से 2022-23 के बजट के लिए हुए संवाद कार्यक्रम में मेयर अनीता शर्मा ने आय घटने और आबादी बढ़ने का हवाला देते हुए अतिरिक्त बजट की मांग की। साथ ही दस साल में हुई दोगुना जनसंख्या पर पर्यावरण मित्रों की संख्या भी दोगुना और पर्यावरण मित्रों के बराबर ही संविदा कर्मचारियों मानदेय करने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

मेयर अनीता शर्मा ने सीएम को बताया कि नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र में वर्ष 2011 की जनसंख्या ढाई लाख थी। उसी के अनुसार पर्यावरण मित्र 469 आसपास आज भी शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं। जबकि वर्तमान में अनुमानित संख्या 5 लाख हो चुकी है। इस हिसाब से आज के समय में नौ सौ पर्यावरण मित्र होने चाहिए।
विज्ञापन

बताया कि नगर निगम की ग्राम जगजीतपुर स्थित भूमि से पूर्व में अनुमानित दो से तीन करोड़ का राजस्व प्राप्त होता था, लेकिन अब इस जमीन पर अस्पताल बनाए जाने के लिए आवंटित कर दी गई है। जिसमें निगम का राजस्व कम हुआ है। ऐसे में कर्मचारियों की देनदारियां भी बढ़ी हैं। उसको देखते हुए निगम के लिए अतिरिक्त धनराशि बजट में देने का प्रस्ताव दिया गया। कहा कि नगर निगम का भवन ब्रिटिशकाल का बना हुआ है, जो अत्यंत जर्जर और जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है। जिसके लिए उन्होंने नया कार्यालय बनाने के लिए धनराशि मांगी। रेलवे स्टेशन से शिवमूर्ति नाले को कवर एवं सीसी निर्माण कराये जाने के लिए भी अतिरिक्त बजट मांगा। कहा कि उत्तराखंड में कार्यरत समस्त पर्यावरण मित्रों को 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिए जाने की घोषणा के बाद शेष संविदा कर्मचारियों का भी डेढ़ सौ रुपये का प्रतिदिन का मानदेय बढ़ाया जाए। क्योंकि उन्हें अभी तक साढ़े तीन सौ रुपये प्रति दिन के हिसाब से मिल रहे हैं। डेढ़ सौ बढ़ने से उन्हें भी पांच सौ रुपये का मानदेय मिल जाया करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed