{"_id":"686c1162dfa7c7149f0f7275","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-case-filed-against-husband-and-in-laws-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-135214-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पति और ससुरालियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पति और ससुरालियों पर केस
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आयोग के निर्देश पुलिस ने आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, अंजना सैनी निवासी केशवकुंज कॉलोनी कनखल ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2022 को कनखल निवासी डॉ. विपिन कुमार पांडेय से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सबकुछ सामान्य रहा। मगर अप्रैल 2023 में उसे परेशान करना शुरू कर दिया। सास आशा देवी पहली बार घर आईं तो अभद्र भाषा में बात कर मारपीट करने की कोशिश की। आरोप लगाया कि ससुराल वाले अक्सर दहेज में गाड़ी नहीं लाने के ताने देते हैं। देवर अनिल, देवरानी दीपमाला और ननद संध्या उसे फोन कर अपमानजनक बातें करने लगे।
आरोप है कि एक दिन पति ने मारपीट कर उसकी कलाई की नस ब्लेड से काट दी। गंभीर हालत में आर्यव्रत हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बीती एक फरवरी को फिर से पीटा। पैर, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों पर काटा। सिर दीवार में पटकर मार दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उसने सुरक्षा के लिए घर में कैमरे लगवाए, लेकिन देवर अनिल और एक अन्य रिश्तेदार अग्निवेश ने उन्हें तोड़ दिया। थाना प्रभारी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।