फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Married Woman Assaulted Over Dowry; Accused of Issuing Triple Talaq

Haridwar News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, तीन तलाक देने का आरोप

Sun, 24 May 2026 05:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Married Woman Assaulted Over Dowry; Accused of Issuing Triple Talaq
पथरी। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, खालिद निवासी दादूपुर गोविंदपुर, बहादराबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन महताब की शादी 25 मार्च 2018 को घिस्सुपुरा, धनपुरा निवासी मुसर्रत के साथ हुई थी। शादी में परिवार ने करीब छह लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मुसर्रत, ससुर निसार अहमद, देवर मुस्तकीम, मुंतजिर और मुंतियाज दहेज में कम सामान लाने का ताना देकर महताब को परेशान करते थे। ससुराल पक्ष एक लाख रुपये नकद और प्लॉट की मांग कर रहा था।
विज्ञापन




आरोप है कि कई बार समझाने और समाज के जिम्मेदार लोगों के समझौते के प्रयास के बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि 23 मई को दोपहर करीब 1:45 बजे महताब के साथ उसके पति और ससुर ने कमरे में घुसकर मारपीट की। इसी दौरान पति मुसर्रत ने तीन बार तलाक बोलकर विवाह खत्म करने की बात कही और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed