फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Many leaders are taking gunner facility

कई नेता ले रहे गनर की सुविधा

Tue, 02 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 02 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। पुलिस की ओर से हरिद्वार में कई सत्ताधारी नेताओं और भगवाधरियों को गनर उपलब्ध कराया जाना अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है। कई नेताओं के रिश्तेदार और करीबी भी इस सूची में शुमार हैं। अक्सर यह सवाल उठाया जाता रहा है कि इन लोगों को आखिर किससे खतरा है। पुलिस कोई सटीक जवाब नहीं देती है। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सरकार से मांग उठाई है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए गए गनर वापस लिए जाएं। किशोर के सवालों के बाद अब कांग्रेसी खेमे में चर्चा है कि इसका असर कितना देखने को मिलता है।

विज्ञापन

हरिद्वार जिले में पुलिस की ओर से गनर प्रभावशाली लोगों को रेवड़ी की तरह बांटे गए हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने वाले अधिकतर लोग केवल स्टेटस सिंबल के लिए ही पुलिसकर्मियों को साथ लिए घूम रहे हैं। इनमें से अधिकतर के सत्ता पक्ष से जुड़े होने और प्रभाव के चलते पुलिस अफसर  भी खामोश है। किसी को  शासन  के आदेश पर यह सुविधा दी गई है तो किसी को स्थानीय  स्तर पर नवाजा गया है। सवाल यह है कि एक पुलिसकर्मी आमजन की  सुरक्षा में  बड़ी भूमिका अदा कर  सकता  है लेकिन उसे सिर्फ झूठी शान की  खातिर नेताओं  संतों के आगे पीछे  घूमना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----
 इन लोगों को मिले हैं सुरक्षाकर्मी
हरिद्वार।  कांग्रेसी नेता  संजय पालीवाल के पास तो दर्जाधारी होने के नाते गनर हैं, उनके भाई प्रदीप पालीवाल के पास भी गनर है। वे जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य हैं। पूर्व  विधायक अंबरीष कुमार, दायित्वधारी नेत्री संतोष कश्यप, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल  ब्रह्मचारी, काबीना दायित्वधारी और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व  दर्जाधारी डीपी खारी, सेवादल के प्रदेश संगठक राजेश रस्तौगी ने भी गनर ले खा है। वहीं संतों में बाबा रामदेव को छोड़ दे तो स्वामी हंसदेवाचार्य, अच्युतानंद तीर्थ को भी यह सुविधा उपलब्ध है। बसपा नेता  रविंद्र वालिया को भी गनर मिला हुआ है क्योंकि  कुछ दिन पूर्व उनकी हत्या  की साजिश का खुलासा हुआ था। रुड़की की डॉ. हिना खरे एवं बहादराबाद के मुकेश रोड़ को आपराधिक घटनाओं को देखते हुए गनर मिला हुआ है। अब देखना है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद नैतिकता के आधार पर कितने कांग्रेस नेता अपने गनर वापस लौटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जिनको सुरक्षा मिली है, उनकी समीक्षा की जाएगी। जिनको जरूरत नहीं है उनकी सुरक्षा वापसी ली जाएगी।
संजय गुंज्याल, आईजी, गढ़वाल रेंज।  
----------------
कांग्रेसजनों को भाया प्रदेश अध्यक्ष का सुझाव
 - प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की राय का अनुसरण करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनावश्यक सुविधाओं को मोह छोड़ देना चाहिए और गनर जैसी सुविधाओं का परित्याग नैतिकता के आधार पर ही कर देना चाहिए। इस बात का अनुसरण इसलिए भी जरूरी है क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष खुद भी ऐसी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा रहे हैं इसलिए उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

 अंशुल श्रीकुंज, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस
-----------
प्रदेश अध्यक्ष का सुझाव बहुत बेहतर है। इसका सभी कांग्रेसजनों को सम्मान करना चाहिए।  अध्यक्षजी की भावना का सम्मान करते हुए मैं गनर वापसी की पहल करूंगा।  
-- राजेश रस्तौगी, कार्यकारी प्रदेश मुख्य संगठक कांग्रेस सेवादल, उत्तराखंड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed