फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mansa Devi ropeway trolley ran after four months

मनसा देवी मंदिर के लिए रोप-वे चार माह बाद शुरू

Sun, 22 Aug 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mansa Devi ropeway trolley ran after four months
आखिरकार करीब चार महीने बाद मनसा देवी मंदिर रोपवे का संचालन शुरू हो गया है। रोपवे चलने से यात्रियों के साथ इस क्षेत्र के व्यापारियों को राहत मिली। रक्षाबंधन के पर्व पर उषा ब्रेेको ने मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे से यात्रा करने वाली महिलाओं से कोई पैसा नहीं लिया।
विज्ञापन

हरिद्वार शहर से तीन किलोमीटर दूर शिवालिक पर्वत श्रंखला पर बिलवा पहाड़ पर स्थित मां मनसा देवी मंदिर तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए उषा ब्रेेको की ओर से रोपवे संचालित किया जाता है। रोपवे की नगर निगम से अनुबंध की लीज 21 मई को समाप्त हो गई थी। नगर निगम बोर्ड की ओर से छह दिन पहले ही 15 मई को बैठक बुलाकर तीस साल के लिए फिर से लीज बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई थी। बोर्ड में पारित प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था, लेकिन प्रस्ताव को सरकार की ओर से मंजूरी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

अब शासन की ओर से निगम से पारित प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। मंजूरी मिलने के बाद रोपवे का संचालन शुरू कर दिया गया है। उषा ब्रेेको के उत्तरी क्षेत्र के रीजनल हेड मनोज डोभाल ने बताया कि रोपवे का संचालन शुरू हो गया है। इससे धर्मनगरी में आने वाले यात्री मां चंडी के साथ ही फिर से मां मनसा देवी मंदिर में भी रोपवे से यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर स्थानीय महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सौगात दी गई। महिलाओं के साथ आने वाले अन्य लोगों को भी छूट पर टिकट जारी किए गए। उन्होेंने बताया कि मनसा देवी मंदिर रोपवे से 211 और चंडी देवी मंदिर रोपवे से 205 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
167 वंदना और नीरज नाम के लोगों ने की मुफ्त यात्रा
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने वाले नीरज चोपड़ा और भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के सम्मान में मुफ्त यात्रा की घोषण की थी। जिसमें उषा ब्रेको ने चंडी देवी मंदिर पर वंदना और नीरज नाम से आने वाले लोगों को 11 से 22 अगस्त तक मुफ्त रोपवे यात्रा का लाभ दिया। इस अवधि में 167 लोगों ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed