{"_id":"5ed67df18ebc3e904a74a3dc","slug":"man-saved-from-drowning-in-ganga-dies-saint-s-condition-normal-haridwar-news-drn3459904195","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से बचाए युवक ने तोड़ा दम, संत की हालत सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से बचाए युवक ने तोड़ा दम, संत की हालत सामान्य
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में गंगा में डूबे युवक की तलाश करती टीम ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में गंगा में डूबने से बचाए गए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि संत की हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं डूब गए युवक की तलाश में जल पुलिस एवं गोताखोर दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
सोमवार शाम को भारतमातापुरम सप्तऋषि के हनुमंत धाम आश्रम निवासी राम लखन दास (40) शिष्य नवल किशोर अपने दो साथी मनीष पांडे (22) पुत्र शिव पांडे निवासी नांगलोई हनुमान मंदिर दिल्ली और अनंत मिश्रा (28) पुत्र बाबू राम निवासी कोबरा चित्रकूट यूपी के साथ ठोकर नंबर दस के पास गंगा में नहा रहे थे। तेज बहाव की चपेट में आकर तीनों ही डूबने लगे थे। इसी दौरान क्षेत्र के दूधियांबद निवासी संदीप और गगन कुमार ने संत राम लखन और मनीष पांडे डूबने से बचा लिया था और अनंत मिश्रा तेज बहाव की चपेट में आ गया था।
जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए मनीष पांडे की हालत गंभीर होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रोडीबेलवाला चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सामने आया कि 15 दिन पहले ही मनीष हनुमंत धाम आश्रम में आया था। मंगलवार को जल पुलिस ने लापता अनंत मिश्रा की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन अता पता नहीं चल सका। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि बचाये गए युवक की भी मौत हो गई है। लापता युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।