फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Make traffic simple, easy and safe: District Magistrate

यातायात को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाएं: जिलाधिकारी

Fri, 15 Nov 2024 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Make traffic simple, easy and safe: District Magistrate
हरिद्वार। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा की बैठक जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। जनपद में यातायात को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। निर्देश दिए कि परिवहन विभाग, लोनिवि, एनएचएआई व पुलिस के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कर्मेंंद्र सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में ब्लैक स्पोट्स चिन्हित कर प्राथमिकता से कार्यवाही अमल में लाई जाए। नगर निगम रूड़की को देवबंद और झबरेडा तिराहे पर ट्रैफिक लाइट न होने पर जल्द प्रस्ताव बनाकर लाइट लगवाने के निर्देश दिए। खैरा ढाबा से श्यामपुर तक साइन बोर्ड ओर डायवर्जन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। जनपद में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर महीने में एक बार बैठक हो।
विज्ञापन

बीएचईएल में बनाए गए चौराहें मानकों के अनुरूप बने हैं कि नहीं पीडब्लूडी, एआरटीओ और सीओ मिलकर रिपोर्ट देंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वाहन दुर्घटना में घायलों तक स्वास्थ्य सेवाएं व एम्बुलेंस पहुंचाने में रेस्पोन्स टाइम कम से कम करने के निर्देश दिए। एआरटीओ को शुगर मिल के आसपास क्षेत्रों में ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने और चंडी चौक पर शाम को चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा, एसपी यातायात पंकज गैरोला, एसडीएम जितेंद्र कुमार, डाॅ. आरके गुप्ता, एआरटीओ रश्मि पंत, एएनएचआई के अभिषेक कुमार, डाॅ. नरेश चौधरी, जिला शिक्षाधिकारी आशुतोष भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed