फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lightening from natural sources in the Chillawali range

प्राकृतिक जलस्रोतों से हलक हो रहे तर

Wed, 25 May 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Lightening from natural sources in the Chillawali range
चिल्लावाली रेंज में प्राकृतिक स्रोत में नहाते हाथियों के झुंड। - फोटो : HARIDWAR
राजाजी टाइगर रिजर्व की चिल्लावाली रेंज में आज से करीब 24 साल पहले प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाने और उसके माध्यम से वन्यजीवों की प्यास बुझाने की जो पहल शुरू हुई थी, वह अब पूरी तरह से फल फूलने लगी है। 1998 में एक कुंआ बनाकर इसकी शुरूआत की गई और अब इनकी संख्या आठ हो गई है। अब इन कुंओं से न सिर्फ जंगली जानवरों की प्यास बुझ रही, विभाग के कर्मचारी भी अपनी जरूरत पूरी कर रहे। इनसे ही विभाग की नर्सरी की सिंचाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में जंगलों के अंदर वन्यजीवों के लिए पानी का संकट खड़ा हो जाता है। जंगलों में पानी नहीं मिलने से हाथी, गुलदार, सांभर आबादी क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। इससे न सिर्फ जंगली जानवर उत्पात मचाते हैं, बल्कि कई बार वन्यजीव और मानव संघर्ष भी देखने को मिलता है। जंगली जानवर पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र में न आएं, इसके लिए जंगलों में वाटर होल बनाए जाते हैं। गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता कराने के लिए सोलर पैनल लगाकर या फिर पंपिंग सेटों से पानी भरा जाता है। जहां यह व्यवस्था नहीं होती है, वहां टैंकरों से वाटर होल में पानी भरा जाता है। इस काम पर हर साल भारी भरकम खर्चा आता है। इसके बाद भी जंगली जानवरों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

दूसरी तरफ चिल्लावाली रेंज में वाटर होल में पानी की आपूर्ति प्राकृतिक स्रोत से की जाती है। यहां 1998 में प्राकृतिक जलस्रोतों को खोजने की शुरूआत हुई। प्राकृतिक जलस्रोत मिलने के बाद एक कुआं तैयार किया गया। इसके बाद धीरे-धीरे प्राकृतिक जलस्रोत के आठ कुएं बनाए जा चुके हैं। प्राकृतिक स्रोतों से कुएं से पाइप लाइन के जरिये वाटर होल और रेंज मुख्यालय समेत सभी वन चौकियों में पानी पहुंचाया जाता है। आज 24.5 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डालकर वन कर्मियों के साथ ही वन्यजीवों की प्यास बुझाई जा रही है। खास बात यह है कि इससे 24 घंटे कर्मियों और जंगली जानवरों के लिए पानी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाते हैं प्राकृतिक स्रोत से कुएं
प्राकृतिक जलस्रोतों को जंगल में तलाश किया जाता है। उन्हें लगातार वाच और शोध करके यह पता लगाया जाता है कि क्या यह प्राकृतिक जलस्रोत गर्मी के साथ ही लंबे समय तक पानी दे सकते हैं। प्राकृतिक जलस्रोतों से निकलने वाले पानी को चार से छह पाइप के जरिये कुएं में एकत्र किया जाता है। प्राकृतिक स्रोतों से कुएं में एकत्र पानी को पाइपों के जरिये सप्लाई किया जाता है।
रेंज क्षेत्र में 20 वाटर होल
चिल्लावाली रेंज के जंगल में कुल 20 वाटर होल हैं। जिनमें 12 कच्चे और 8 पक्के हैं। इन वाटर होल के पास हाथी, गुलदार, सांभर, हिरण और भालू को देखा जा सकता है।

रेंज क्षेत्र में प्राकृतिक जलस्रोतों से कुएं तैयार करने का अभियान लगातार जारी है। जिससे पिछले दो साल में भी तीन नए कुएं प्राकृतिक स्रोत से बनाए गए हैं। जिनसे 24 घंटे पानी की सप्लाई होती रहती है। रेंज में हर जगह प्राकृतिक स्रोतों से ही पानी की आपूर्ति की जाती है। इससे एक बार पैसा खर्च लंबे समय तक पानी की उपलब्धता रहती है।
- अनुराग शर्मा, रेंजर, चिल्लावाली रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed