फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Leopard enters house courtyard, kills calf

Haridwar News: घर के आंगन में घुसा गुलदार, बछिया को बनाया निवाला

Sat, 26 Sep 2026 05:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Leopard enters house courtyard, kills calf
- लालढांग के मोल्हापुरी गांव की घटना, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। लालढांग क्षेत्र में गुलदार की लगातार आबादी क्षेत्र में दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार रात मोल्हापुरी गांव में गुलदार ने पान सिंह के घर के आंगन में घुसकर करीब छह माह की बछिया पर हमला कर दिया। हमले में बछिया की मौके पर ही मौत हो गई। गुलदार बछिया के कुछ अवशेष घर के पास छोड़कर जंगल की ओर चला गया।
घटना के बाद परिवार और आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन बीट अधिकारी सुनील सैनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई। वन बीट अधिकारी ने बताया कि गुलदार ने करीब छह माह की बछिया को निवाला बनाया है। घटना का पंचनामा भरकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सेक्शन अधिकारी गौतम राठौर ने बताया कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। आबादी क्षेत्र में गुलदार समेत अन्य जंगली जानवरों के आने से रोकने के लिए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। ग्रामीणों से भी रात के समय सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed