{"_id":"487e7b8e1b7503f323ead00bd45bb706","slug":"leakage-stop-road-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज ने रोकी सड़कों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज ने रोकी सड़कों की रफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पेयजल निगम और जल संस्थान की लाइनों की लीकेज ने अर्द्धकुंभ मेला योजना की सड़कों के निर्माण की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से अर्द्धकुंभ योजना में स्वीकृत शहर की मुख्य सड़कों का हॉटमिक्स से निर्माण कराया जा रहा है। मुख्य दिल्ली नीतिपास मार्ग और ललतारौ-ज्वालापुर मार्ग पर सात जगह पाइप लाइनों एवं कनेक्शनों की लीकेज की वजह से विभागीय अधिकारियों ने काम रुकवाया हुआ है।
विज्ञापन
ऋषिकुल तिराहे से शंकर आश्रम तक चार और ललतारौ से ज्वालापुर मार्ग पर तीन स्थानों पर सड़क पर लीकेज से चलना तक लोगों का मुश्किल हो रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मुहम्मद युसुफ ने बताया कि सहायक अभियंता द्वारा लीकेज ठीक कराने के लिए पत्र जल निगम को भेजा है। लेकिन अभी तक लीकेज ठीक हुई नहीं। मजबूरी में लीकेज की जगह को छोड़कर सड़क बनानी पड़ रही है।
विज्ञापन
पेयजल निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद मीसम ने बताया कि उनकी केवल एक लीकेज है जो रानीपुर मोड़ पर एचडीएफसी बैंक के पास है। उन्होंने बताया कि लीकेज ठीक कराने के लिए जेई को कह दिया है। बाकी जो लीकेज हैं वह जल संस्थान की हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता डीपी श्रीवास्तव ने बताया कि उनका स्थानांतरण हो गया है, परंतु सड़क निर्माण में बाधक लीकेज ठीक करने के लिए उन्होंने क्षेत्र के जेई को कह दिया था।
विज्ञापन
मनीष सेमवाल ने कार्यभार संभाला
हरिद्वार। शासन ने जल संस्थान हरिद्वार के अधिशासी अभियंता डीपी श्रीवास्तव का स्थानांतरण इसी पद पर जल संस्थान मसूरी कर दिया गया है। श्रीवास्तव ने मनीष सेमवाल को जल संस्थान हरिद्वार के अधिशासी अभियंता का कार्यभार सौंपा हैं। शासन ने 31 अक्ूतबर को स्थानांतरण आदेश जारी किया था। मनीष सेमवाल अर्द्धकुंभ मेला के तहत पेयजल व्यवस्था का कार्य देख रहे थे।