फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lalit took charge as Finance Controller.

Haridwar News: संस्कृत विवि में लालित ने संभाला वित्त नियंत्रक कार्यभार

Fri, 09 Oct 2026 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Lalit took charge as Finance Controller.
फोटो
विज्ञापन

बहादराबाद। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में लालित मोहन पांडेय ने शासन के आदेश के अनुपालन में वित्त नियंत्रक का कार्यभार संभाला। वर्तमान में कोषाधिकारी के पद पर कार्यरत पांडेय के वित्त नियंत्रक का दायित्व संभालने से विश्वविद्यालय की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को गति मिलने की उम्मीद है। लालित मोहन पांडेय ने कहा कि वित्त नियंत्रक के रूप में उनकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के बजट, आय-व्यय के प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और वित्तीय नियमों के अनुरूप कार्यों का संचालन करने की होगी। कोषागार संबंधी कार्यों और वित्तीय प्रक्रियाओं का अनुभव विश्वविद्यालय की वित्तीय व्यवस्था के संचालन में महत्वपूर्ण रहेगा। इस मौके पर पूर्व सचिव एवं विश्वविद्यालय के प्रो. मनोज किशोर पंत, कुलसचिव दिनेश कुमार,सहायक कुलसचिव सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed