फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   KLCA secures eighth consecutive win

Haridwar News: केएलसीए ने हासिल की लगातार आठवीं जीत

Fri, 14 Nov 2025 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
KLCA secures eighth consecutive win
प्रथम हरिद्वार कप के लीग मैच के मेधावी ​खिलाड़ी को सममानित करते अति​थि। स्रोत, आयोजक संस्था - फोटो : reasi news
बृहस्पतिवार को प्रथम हरिद्वार कप 2025 में केएलसीए ग्राउंड पर लीग का 62वां मैच हरिद्वार क्रिकेट एकेडमी (केएलसीए) और किशोरी लाल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें किशोरी लाल एकेडमी ने लगातार आठवीं जीत हासिल की।
विज्ञापन

केएलसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवर में 210 रन बनाए। टीम की तरफ से जोंटी राणा ने 59, अश्विनी मौर्य ने 31 और विक्की कुमार ने 30 रन बनाए। एचसीए की ओर से अजय यादव ने 4 और अभी पाल ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिद्वार क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 35.3 ओवर में 175 रन बनाए। केएलसीए ने यह मैच 35 रन से जीत लिया। एचसीए की ओर से उदित सैनी ने 38, अजय यादव ने 34 और आयुष शुक्ला ने 31 रन बनाए। केएलसीए की ओर से से जोंटी राणा ने 4 और देवराज मलिक ने 2 विकेट लिए। मैच की अंपायरिंग विकास और शिवा ने की। रोहित सैनी की ओर से जोंटी राणा को मैन ऑफ द मैच और अजय यादव को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया। शुक्रवार वीर शौर्य क्रिकेट ग्राउंड रुड़की में एफसीसी और वीएससीए के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed