फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Killing of cow dynasty due to lack of law

कानून न बनने से गोवंश की हो रही हत्या

Sun, 06 Sep 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Killing of cow dynasty due to lack of law
मध्य हरिद्वार में बैठक करते भारतीय गोरक्षा वाहिनी के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
भारतीय गोरक्षा वाहिनी के संरक्षक महंत सुतीक्षण मुनि ने कहा कि देश में गोवंश संरक्षण कानून न बनने से खुलेआम गोवंश की हत्या हो रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से कड़ा कानून बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रविवार को शिवमूर्ति स्थित भारतीय गोरक्षा वाहिनी की श्री जगद्गुरू उदासीन आश्रम में महंत सुतीक्षण मुनि की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें महंत सुतीक्षण मुनि ने गोरक्षा वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गोवंश संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने हरिद्वार में गोशाला बनाने की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें ऋषभ गुलाटी जिला मंत्री और दीपक मौर्या, पुलकित चौधरी, प्रांजल भारद्वाज, राजेंद्र पाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल किया। अधिवक्ता पारस अनेजा को कानूनी सलाहकार मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का महंत सुतीक्षण मुनि महाराज, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु मल्होत्रा ने स्वागत किया। इस मौके पर महेश जोशी, विष्णु गोस्वामी, अंबुज त्रिपाठी, विशाल यादव, अधिवक्ता सुमित कुमार, राकेश शर्मा, जयेंद्र शर्मा, संजय गौड़, अरुण शंकर व हरकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed