{"_id":"5798fb344f1c1bd66021e4d4","slug":"khidakee-se-jhaankane-par-traalee-kee-takkar-se-maut-window-peep-trolley-collision-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की से झांकने पर ट्राली की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की से झांकने पर ट्राली की टक्कर से मौत
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरियाणा के हिसार से कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचा एक युवक गंगा जल भरने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। मैक्स सवार युवक ने बाहर झांकने के लिए गर्दन खिड़की से निकाली हुई थी। इसी बीच बगल से गुजरती एक ट्रैक्टर ट्राली की सिर पर टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से परिजनों को भिजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हरियाणा के हिसार से 22 वर्षीय सोनू परिजनों के साथ गंगा जल लेने हरिद्वार आया था। बुधवार की सुबह मैक्स गाड़ी को पार्किंग में खड़ी करने के लिए परिवार बैरागी कैंप जा रहा था। किनारे पर बैठे सोनू ने बाहर झांकने के लिए अपनी गर्दन खिड़की से निकाली हुई थी। इसी बीच एक ट्रैक्टर ट्राली वहां से गुजरी और सोनू के सिर टकरा गई। लहूलुहान सोनू को आनन फानन में अस्पताल ले जाया जाने लगा, पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कनखल थाना प्रभारी रितेश शाह ने एंबुलेंस मंगवाकर परिजनों के लिए शव घर ले जाने का इंतजाम कराया।
विज्ञापन
परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर को रवाना हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। एसओ रितेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन