{"_id":"587d110a4f1c1b3403eff280","slug":"keep-in-mind-the-common-interest-of-the-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबके हित का ध्यान रखें अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबके हित का ध्यान रखें अधिवक्ता
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
शपथ दिलाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ता को न्यायिक गरिमा में रहते हुए दायित्व का निर्वाह कर वादकारी के हित में कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
सोमवार को नगर निगम के टाउन हाल में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता ने नव नियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस मौके पर न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ताओं को गंगा के समान सभी का हित करना चाहिए। जिला जज डीपी गैरोला ने कहा कि बेंच व बार में आपस में सहयोग बना कर न्यायहित में कार्य करना चाहिए। नव नियुक्त अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह मोंटू ने कहा कि न्याय की गरिमा बनाते हुए अधिवक्ता हितों का ध्यान रखते हुए कार्य करेंगे। इस मौके पर परिवार न्यायालय की पीठासीन अधिकारी रमा पांडे, एडीजे विध्यांचल सिंह, वरुण कुमार, सीजेएम मनीष पांडेय, सिविल जज मदनराम डीजीसी सिविल संजीव कौशल, डीजीसी इंद्रपाल बेदी, शासकीय अधिवक्ता कुशल पाल सिंह, नीरज गुप्ता, प्रदीप जगता, रवि भूषण चावला, अनिल राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद चौहान, रंजन, राजकुमार चौहान, लोकपाल सिंह, नरेंद सिंह, मोहनलाल अग्रवाल, उत्तमसिंह, विनय चौहान आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन