{"_id":"5d4870318ebc3e6cf90fbb87","slug":"kalim-dehradun-jail-shift-mastermind-of-double-murder-plot-haridwar-news-drn315418086","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड की साजिश का सूत्रधार कलीम देहरादून जेल शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड की साजिश का सूत्रधार कलीम देहरादून जेल शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जेल में बैठकर दोहरे हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में सुर्खियों में आए कैदी कलीम को देहरादून जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। आईजी जेल पीवीके प्रसाद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इधर, शराब कारोबारी रमेश जोशी ने एसएसपी से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है।
रुड़की सीआईयू एवं मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की साजिश का पटाक्षेप करते हुए दो भाड़े के शूटरों को दबोचा था। दावा किया था कि हरिद्वार जेल में कैद बदमाश कलीम और सचिन ने मिलकर मंगलौर के डॉ. अमजद और शराब कारोबारी रमेश जोशी के कत्ल की साजिश रची है और भाड़े के दो शूटरों को बतौर पैशगी तीस हजार की रकम भी दे दी गई थी।
हरिद्वार पुलिस के खुलासे से अफरा तफरी मच गई थी। दावा किया गया था कि जेल के अंदर बैठकर मोबाइल इस्तेमाल कर रहा कलीम शूटरों से संपर्क में था। यह खुलासा होने पर कैदी कलीम पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई थी। रविवार को आईजी जेल पीवीके प्रसाद के निर्देश पर कैदी कलीम को देहरादून जेल शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई। जेलर एसएम सिंह ने बताया कि कैदी को देहरादून जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।