फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kalash Yatra will reach Haridwar today

संस्कृति और सभ्यता की जननी है मां गंगा: रविन्द्र पुरी

Mon, 08 Nov 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra will reach Haridwar today
गंगोत्री से हरिद्वार के लिए रवाना होती पवित्र कलश यात्रा । - फोटो : HARIDWAR
गंगोत्री धाम से पशुपति नाथ नेपाल के लिए निकली कलश यात्रा मंगलवार अपराह्न चार बजे हरिद्वार स्थित मां मनसा देवी चरण पादुका स्थल निरंजनी अखाड़ा पहुंचेगी। एक दिन रात्रि विश्राम के बाद यात्रा नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

गंगोत्री धाम से लाए गए पवित्र जल को पशुपतिनाथ नेपाल में भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया जाएगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी (श्री निरंजनी) ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच हमेशा से ही मित्रतापूर्ण संबंध रहा है। कलश यात्रा विश्व के कल्याण के साथ-साथ भारत तक भारत एवं नेपाल के मध्य मैत्री संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए परंपरागत रूप से निकाली जाती है। शास्त्रों में वर्णित है की गंगाजल को शिवालय में अर्पित करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि कलश पूजन के बाद 10 नवंबर को छठ पूजा के बाद धूमधाम से पवित्र कलश को नेपाल के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed