फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   JNU insulting the country: Jagadguru

जेएनयू में हुआ देश का अपमान: जगद्गुरु

Sun, 20 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 20 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए जाना और आतंकवादियों को महिमा मंडित किया जाना भारत की अस्मिता, गरिमा और संविधान का अपमान है। इस तरह की गतिविधि देश में कदापि बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

विज्ञापन


शनिवार को जारी एक बयान में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि सनातन काल से ही देश में देव और दानव दो प्रवृतियां रही है। आज भी देश में दोनों ही संस्कृति विद्यमान है। एक संस्कृति के संवाहक वे लोग हैं जो इस देश को अपनी मातृभूमि मानते हैं और पूजते हैं। दूसरे वे लोग हैं जो इस देश में रहते हैं, देश का ही खाते हैं और इसके बाद भी इस देश को गाली देते हैं।
विज्ञापन


कोई भारत माता को डायन कहता है तो कोई भारत माता की जय बोलना भी पाप समझता है। जेएनयू प्रकरण की चर्चा करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि वहां जिस तरह से कन्हैया नाम के कंस ने भारत माता के विरोध में नारे लगाए और आतंकवादियों को महिमा मंडित किया यह निश्चित रूप से देश की अस्मिता, गरिमा और संविधान के खिलाफ है। जेएनयू में लंबे समय से पल रहे इस पाप को समाप्त करने के लिए भारत सरकार को अपनी संवैधानिक इच्छा शक्ति के आधार पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधि करने का कोई साहस न जुटा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed