फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The Swarn Samaj staged a protest.

Haridwar News: स्वर्ण समाज ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2026 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The Swarn Samaj staged a protest.
यूजीसी कानून के विरोध में सोमवार को स्वर्ण समाज के लोगों ने तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। इस दौरान समाज के लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर कानून को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

अजय शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। सरकार को सभी छात्रों के हितों को समान रूप से ध्यान में रखते हुए नीतियां बनानी चाहिए। सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के अधिकारों की अनदेखी करना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


शमिक मिश्रा और सुबोध बंसल ने कहा कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक पहुंचा रहे स्वर्ण समाज के लोगों के साथ मारपीट जैसी घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यूजीसी कानून सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी तरह की भेदभावपूर्ण नीति नहीं होनी चाहिए। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक और बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि सरकार को स्वर्ण समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। शिक्षण संस्थानों में दोहरी नीति लागू नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के अधिकारों को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान विकास अग्रवाल, सुबोध बंसल, रवि वर्मा, संजीव सिरोही, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed