{"_id":"6a8c5867a1f61d53b3028189","slug":"another-statue-of-lord-shiva-gifted-to-haridwar-haridwar-news-c-35-1-hrd1011-153100-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने हरिद्वार को भेंट की भगवान शिव की एक और प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने हरिद्वार को भेंट की भगवान शिव की एक और प्रतिमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हरिद्वार में शिव प्रतिमा का किया विधिवत अनावरण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। देश की आध्यात्मिक राजधानी कहे जाने वाले हरिद्वार को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से भगवान शिव की एक और प्रतिमा उपहार स्वरूप भेंट की गई है। सोमवार शाम हरिद्वार में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया।
गौरतलब है कि हरिद्वार विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। यहां की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को देखते हुए पूर्व में भी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भगवान शिव की एक प्रतिमा उपहार स्वरूप भेंट की गई थी, जो वर्तमान में शिव मूर्ति चौक पर स्थापित है। अब हरिद्वार के धार्मिक और वैश्विक महत्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन की ओर से एक और शिव प्रतिमा भेंट की गई है।
हाल ही में हरिद्वार में उत्तर भारत की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा संपन्न हुई है। वहीं, करीब चार महीने बाद यहां विश्व के प्रमुख आध्यात्मिक आयोजनों में शामिल कुंभ मेला शुरू होने वाला है। ऐसे में हरिद्वार की धार्मिक महत्ता को देखते हुए इस नई प्रतिमा को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
विज्ञापन
अनावरण समारोह के दौरान सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भगवान शिव की यह प्रतिमा हरिद्वार के स्थानीय निवासियों के साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता और शहर की बेहतर व्यवस्थाओं के प्रति प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से हरिद्वार को आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता विकास त्यागी, सहायक अभियंता भारत भूषण, उपखंड अधिकारी अनुज बंसल सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।