फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   JNU incident, the boil

जेएनयू की घटना को लेकर उबाल

Sun, 14 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 14 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारेबाजी के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

रविवार की सुबह परिषद के कार्यकर्ता देवपुरा स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते रैली निकाली। देवपुरा से चली यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए चंद्राचार्य चौक पहुंचे। यहां आयोजित सभा में परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि जेएनयू की घटना से स्पष्ट हो गया है कि देश विरोधी गतिविधियों को आश्रय देने का कार्य कांग्रेस, आम आदमी पार्टी तथा वामदलों के नेता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एबीवीपी इस तरह की कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन करेगी। थिंक इंडिया के प्रांत सह प्रमुख शेवतांग त्रिपाठी ने कहा कि जेएनयू वर्षों से ऐसे ही गतिविधियों का अड्डा रहा है लेकिन कांग्रेस सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। सह जिला संयोजक मोहित चौहान, नगर मंत्री तरुण चौहान, पूर्व मंत्री विपुल डंडरियाल, छात्रा इकाई की प्रमुख अनामिका शर्मा, विभाग संगठन मंत्री योगेश विद्यार्थी, गुकांविवि के अध्यक्ष गौरव चौहान, करण वर्मा, प्रशांत कुमार, अभिषेक अग्रवाल, शिवम, मनुप्रीत, रिना कश्यप, आदित्य पंवार, विमल भट्ट, आयुष शर्मा, अलंकार, निखिलेश, भैरव दत्त पंतोला, आशु जोशी, विकास जोशी आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed