{"_id":"6aaea360751ffa8d880e2eca","slug":"jaharveer-gorakhnath-fair-concludes-haridwar-news-c-35-1-hrd1011-154210-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: धनौरा में जाहरवीर गोरखनाथ मेला संपन्न, 5 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: धनौरा में जाहरवीर गोरखनाथ मेला संपन्न, 5 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर चढ़ाए निशान, सुख-समृद्धि की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
धनौरी। निकटवर्ती ग्राम धनौरा में आयोजित भगवान जाहरवीर गोरखनाथ का मेला शनिवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से करीब पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने महाड़ी पर निशान चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और भगवान जाहरवीर गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों के सुख-समृद्धि की कामना भी की गई।
ग्राम धनोरा में लगने वाले गोरखनाथ जाहरवीर मेले की रौनक सुबह से ही दिखाई देने लगी थी। महाड़ी के पुजारी मंडल के सदस्य अंकुर कुमार कश्यप आदि ने झंडा लेकर ग्राम धनोरा और धनौरी क्षेत्र में प्रचार किया तथा लोगों को मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इसके बाद ग्राम धनौरा, धनौरी, जसवावाला, गढ़मीरपुर, औरंगाबाद, दौलतपुर सहित आसपास के अन्य गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने महाड़ी पर निशान चढ़ाए और पुजारी से आशीर्वाद लिया। पुजारी मंडल के सदस्य अंकुर कुमार कश्यप ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान जाहरवीर गोरखनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मेले की व्यवस्थाओं को प्रबंध समिति के सदस्यों बलजोर सिंह भगत, शशि कुमार भगत, विकास सैनी और निशु सैनी आदि की देखरेख में अंतिम रूप दिया गया।