{"_id":"5de162638ebc3e54953624b6","slug":"instructions-to-recover-rs-90-lakh-haridwar-news-drn3276676195","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिपोल के 90 लाख रुपये की वसूली करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिपोल के 90 लाख रुपये की वसूली करने का निर्देश
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर निगम के यूनिपोल के ठेकेदार ने 90 लाख रुपये एक साल से जमा नहीं कराए हैं। मेयर अनीता शर्मा ने नगर निगम की बकाया धनराशि की ब्याज सहित वसूल कराने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई है कि इस संबंध में उनके की ओर से पूर्व में दिए गए वसूली के निर्देशों का भी अनुपाल नहीं किया गया है और कर्मचारियों की मिलीभगत से नगर निगम को आर्थिक क्षति पहुंचायी जा रही है।
मेयर ने नगर आयुक्त का निर्देश दिया है कि तत्काल यूनिपोल के ठेके की बकाया धनराशि की ब्याज सहित वसूली की कार्रवाई की जाए। ठेकेदार समय से 90 लाख रुपये जमा नहीं कराता है तो आरसी काटकर वसूली की जाए। मेयर अनीता शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने यूनिपोल का दो साल के लिए ठेका दो करोड़ रुपये में दिया था। जिसके सापेक्ष उसने अभी तक कुल एक करोड़ 10 लाख रुपये ही जमा कराए हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी में यूनिपोल के दो वर्षीय ठेका की अवधि पूरी होने जा रही है। इसके बावजूद नगर निगम कर्मचारी बकाया 90 लाख रुपये की वसूली को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि ठेकेदार से नगर निगम की बकाया धनराशि ठेका अवधि समाप्त होने से पहले कर ली जाए। मेयर ने यह भी चेताया है कि बकाया धनराशि की वसूली में लापरवाही की जाती है तो नगर आयुक्त इसके लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।