फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Information about the technology of smart city

स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट में मील का पत्थर आधुनिक तकनीक: शास्त्री

Tue, 21 Sep 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Information about the technology of smart city
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में पांच दिवसीय स्मार्ट सिटी टेक्नोलॉजी फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला का सोमवार से शुभारंभ हो गया। कार्यशाला का आयोजन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली कर रहा है। ऑनलाइन कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ के निदेशक प्रोफेसर एसएस पटनायक ने स्मार्ट सिटी के लिए प्रयुक्त होने वाली टेक्नोलॉजी जैसे कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स, सेंसर बेस इक्विपमेंट्स वाटर प्लांट की जानकारी दी।
विज्ञापन

गुरुकुल के कुलपति प्रोफेसर रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी डेवलप करने में आधुनिक तकनीक मील का पत्थर साबित होगी। वीपी हेलोनिक्स के राजीव छाबड़ा ने कहा कि गुरुकुल के विद्यार्थी इंडस्ट्रीज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. पंकज मदान ने प्रतिभागियों का स्वागत और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभागाध्यक्ष एवं एफडीपी के संयोजक डा. विपुल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान अतुल वार्ष्णेय, डॉ. तनुज गर्ग, अनुज शर्मा, प्रतीक अग्रवाल, डॉ. शिवकुमार, विवेक आर्य, विकास देशवाल, अपूर्व कौशिक एवं डॉ. धर्मेंद्र बालियान समेत 10 राज्यों से 100 लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

----------------------
तीन सत्रों में हुई कार्यशाला
हरिद्वार। प्रथम सत्र विशेषज्ञ गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मयंक अग्रवाल ने क्लाउड कंप्यूटिंग का स्मार्ट सिटी में विशेष योगदान पर व्याख्यान दिया। प्रथम सत्र का संचालन विवेक आर्य ने किया। द्वितीय सत्र के विशेषज्ञ गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के डॉ. संदीप शर्मा ने स्मार्ट टेक्नोलॉजी पर व्याख्यान दिया। संचालन अमरीश ने किया। तृतीय सत्र के विशेषज्ञ निरमा विश्वविद्यालय गुजरात के प्रोफेसर सुदीप तंवर ने रोल ऑफ आईओटी एवं स्मार्ट ग्रीड फॉर डेवलपमेंट आफ स्मार्टसिटी पर विचार रखे। संचालन गौरव मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed