फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Indicative worship on the occasion of Ganges

गंगा जन्मोत्सव पर सांकेतिक पूजन

Thu, 30 Apr 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Indicative worship on the occasion of Ganges
शालीग्राम गंगा घाट पर गंगा सप्तमी पर वैश्विक महामारी से मुक्ति दिलाने की कामना करते श्रद्धालु । - फोटो : HARIDWAR
मां गंगा का जन्म दिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया। प्रतिबंधों के चलते गंगा के घाटों पर केवल वे ही लोग पहुंच पाए, जिनके घर गंगे के ठीक किनारे पर हैं। हरकी पैड़ी पर भव्य रूप से किया जाने वाले पूजन भी सांकेतिक रूप से किया गया। घरों पर अनेक प्रकार के पकवान बनाकर नगर वासियों ने मां गंगा का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते इस बार घड़ा पंचायत की ओर से हरकी पैड़ी पर आयोजित होने वाला भव्य गंगा पूजन केवल पांच लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। घड़ा पंचायत के अध्यक्ष महेश तुम्बिड़या, महामंत्री उमा शंकर वशिष्ठ, गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ प्रशासन को सूचना देकर हरकी पैड़ी पहुंचे। पांचों पदाधिकारियों ने पंडित अमित शास्त्री के आचार्यत्व में गंगा पूजन किया। पुरोहितों ने अपने घरों में बाल्टी में गंगा जल डालकर स्नान किया। बाद में गंगा मां की आरती भी उतारी गई। अनेक प्रकार के पकवान बनाकर मां गंगा को भोग लगाया गया। इसी प्रकार मोती बाजार और बड़ा बाजार व्यापार मंडलों के अधिकारियों ने अपने की घरों में गंगा पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed