{"_id":"58fe35ef4f1c1b9228c0c2e8","slug":"india-will-once-again-become-yog","type":"story","status":"publish","title_hn":".एक बार फिर योगमय हो जाएगा भारत देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.एक बार फिर योगमय हो जाएगा भारत देश
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 24 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक बार फिर से मई और जून में देश को योगमय बनाने की तैयारी योग गुरु रामदेव की पतंजलि योगपीठ कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तो 21 जून को मनाया जाएगा लेकिन योग शिविरों की श्रृंखलाएं मई ही शुरू हो जाएंगी। पतंजलि योगपीठ और योग ग्राम में शिविर प्रारंभ भी हो चुके हैं। दुनिया के सभी देशों में योग के शिविर लगाए जाएंगे।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के सभी जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर योग कराया जाएगा। देश के करीब छह लाख गांवों में एक दिन का योग कराने की योजना है। इस बार सभी गांव और सभी शहरों में योग शिविर का आयोजन कर जनता को योग की जानकारी दी जाएगी। देश के किसी एक भाग में विशाल योग शिविर भी लगाया जाएगा। पिछली बार ऐसा शिविर चंडीगढ़ में लगा था। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। योग दिवस का आयोजन भारत सरकार अपने सभी संस्थाओं में करती है। पतंजलि योगपीठ भी योग दिवस के साथ साथ जून में अनेक योग शिविर लगाएगी। आचार्य ने बताया कि दुनिया के कई देशों से भी शिविर लगाने के निमंत्रण प्राप्त हुए हैं। पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के विभिन्न देशों के प्रभारी इन शिविरों में भाग लेंगे। पतंजलि योगपीठ से भी कई प्रमुख साधक भेजे जाएंगे।
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि मई से जुलाई तक सैकड़ों बड़े योग शिविर देश भर में लगाए जाएंगे। मार्च से योग शिविरों का शुभारंभ हो चुका है। वे और बाबा रामदेव योग शिविरों में योग कराने जाएंगे। पतंजलि की सैकड़ों शाखाएं शिविरों के समीप आयुर्वेद चिकित्सालय भी चलाएंगी। देश भर की जनता को रोगमुक्त करने का अभियान सतत जारी है। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से इस कार्य को और गति प्रदान की जाएगी।