{"_id":"628fc3d87a9cd01a16568b5c","slug":"independent-rajan-mehta-filed-nomination-from-harilok-seat-haridwar-news-drn4128680135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिलोक सीट से निर्दलीय राजन मेहता ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिलोक सीट से निर्दलीय राजन मेहता ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के वार्ड 60 हरिलोक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजन मेहता ने नामांकन किया। नामांकन करने के लिए राजन मेहता के साथ उनके प्रस्ताव संदीप धीमान के अलावा बड़ी संख्या में कालोनी के लोग व व्यापारी भी तहसील पहुंचे।
इस दौरान राजन मेहता ने कहा कि हरिलोक वार्ड को आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित करेंगे। वार्ड की जनता को बिजली, पानी, सीवर, नियमित सफाई आदि सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। जनता ने जीत दिलाई तो निश्चित तौर पर हरिलोक कॉलोनी का चहुंमुखी विकास करेंगे। राजन मेहता ने कहा कि वे अपने गुरु पूर्व विधायक अंबरीष कुमार की विकासवादी सोच को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जनता की शिकायतों का त्वरित समाधाना कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है। विशाल मेहता, संदीप चौहान, नीरज चौहान ने राजन मेहता को बधाई देते हुए कहा कि हरिलोक कॉलोनी की समस्याओं के निराकरण में राजन मेहता भरपूर सहयोग करेंगे। तहसील परिसर में नामांकन के बाद भारी संख्या में आए युवाओं और कॉलोनी के लोगों ने राजन मेहता का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विशाल मेहता, पवन कौशिक, नीरज मंगल, संदीप शर्मा, संजीव नैयर, नीरज चौहान, विकास चौहान, योगेंद्र माटा, अकरम, मुन्ना, सौरभ, रामवतार अग्रवाल, संदीप धीमान आदि मौजूद रहे।
महिला कर्मचारियों को दी कानून और अधिकारों की जानकारी
लोक अदालत की स्थायी सदस्य अंजलि माहेश्वरी ने सिडकुल स्थित विभिन्न कारखानों का दौरा कर उनमें काम करने वाली महिला कर्मियों को कानून और उनके अधिकारों के संबंध में अवगत कराया। अंजलि माहेश्वरी ने उन्हें बताया कि किस प्रकार से महिलाकर्मी विभिन्न कानूनों के माध्यम से स्वयं को सुरक्षित रख सकती हैं। महिला कर्मचारियों को पाक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए अंजलि माहेश्वरी ने बताया कि जिस संस्थान में 5 से ज्यादा महिला कर्मी कार्यरत हैं। उन संस्थानों में यह कानून लागू होता है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिला कर्मियों का उत्पीड़न को रोकने के लिए बनाया गया यह कानून प्रबंधन और कर्मियों के मध्य एक कड़ी का काम भी करता है। कानून की जानकारी प्राप्त करने वाली महिला कर्मियों पूजा सोनी, शिवानी, सिमरन, यासमीन, निशा, पिंकी, आशा आदि ने अंजलि माहेश्वरी का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी से महिला कर्मियों में जागरूकता का संचार होगा और महिला उत्पीड़न पर लगाम लगेगी।