{"_id":"622b95019679942d846f6518","slug":"incentive-money-to-drivers-and-operators-on-holi-haridwar-news-drn4061936192","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर चालकों-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर चालकों-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली नजदीक है। ट्रेनों में रिजर्वेशन होने से यात्रियों का दबाव बसों पर रहता है। ऐसे में बसों की मारामारी होती है। परिवहन निगम को यात्री दबाव वाले रूटों अतिरिक्त बसें और फेरे बढ़ाने पड़ते हैं। ऐसी स्थिति में चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन देने के लिए निगम ने योजना शुरू कर दी है। होली पर 10 दिन पहाड़ और मैदानी क्षेत्र में निर्धारित किमी की दूरी तय करने वाले चालकों और7 परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
हरिद्वार सिडकुल औद्योगिक इकाइयों में हजारों कर्मचारी काम करते हैं। त्योहार पर घरों को जाने के लिए ट्रेन और बसों की मारामारी रहती है। ट्रेनों में सीट नहीं मिलने से यात्री बसों से सफर करते हैं। हरिद्वार डिपो करीब 116 बसें संचालित हैं। 56 अनुबंधित हैं। 60 निगम की बसें हैं। सर्वाधिक दबाव दिल्ली, बरेली, लखनऊ और मेरठ-मुरादाबाद के अलावा हल्द्वानी और रुद्रपुर रूट पर रहता है। रोडवेज ने त्योहार पर चालकों ओर परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है।
होली पर 10 दिन में 2420 किलोमीटर मैदानी और 1800 किलोमीटर पर्वतीय, 11 दिन में 2662 किलोमीटर मैदानी और 1980 किलोमीटर पर्वतीय यात्रा को पूरा करने वाले चालक और परिचालक को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 85 फीसदी से अधिक बस लोड होने पर 300 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।
विज्ञापन
होली पर यात्रियों का दबाव अधिक रहता है। त्योहार पर कई चालक एवं परिचालक छुट्टी पर चले जाते हैं। इससे समस्या गहरा जाती है। त्योहार पर ड्यूटी करने वाले चालकों और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि की योजना शुरू की गई है।
- प्रतीक जैन, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, हरिद्वार बस डिपो