फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Impossible without the development of the country's prosperity

युवाओं की नैतिक समृद्घता के बिना देश का विकास असंभव: जगद्गुरु

Wed, 27 Apr 2016 12:19 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 27 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Impossible without the development of the country's prosperity
नैतिकता से विकास संभव - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि जब तक देश के युवा चारित्रिक रूप से समृद्घ नहीं होंगे, जब तक देश समृद्घ नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं से अर्थ वित्त और रोजगार की तलाश में भटकने के बजाय चरित्र और नैतिकता पर बल देने का आह्वान किया।

विज्ञापन

जगद्गुरु शंकराचार्य मंगलवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण परिषद की ओर से आयोजित युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस देश को युवा देश कहते हुए नहीं थकते, उसी देश में राष्ट्र को गाली देने वाला युवक कन्हैया और भारत माता को डायन कहने वाला आजम खान भी रहता है। यहीं वे युवक भी रहते है जिन्होंने हरियाणा में 35 हजार करोड़ की संपत्ति को नष्ट कर दिया। जगद्गुरु ने कहा कि यदि ऐसी ही राजनीति देश में चलनी है तो देश को गर्त में जाने से कोई नहीं रोक सकता। दुख का विषय है कि देश के युवा हर्षद मेहता, कनी मोझी और ए राजा जैसे लोगों को अपना आदर्श मानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के चरित्र और नैतिकता विकास पर बल देने की जरूरत है। युवाओं ने इस देश में राष्ट्र रक्षा के लिए बलिदानों की परंपरा शुरू की थी। आज के युवाओं को राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा  के लिए ऐसे ही संघर्ष करना चाहिए, जिसका मार्ग राष्ट्र के नायक युवाओं ने दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed