{"_id":"692ddcfa6e229b9dfc0700c4","slug":"illegal-parking-spot-in-the-premises-of-the-cooperative-society-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-141601-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सहकारी समिति का परिसर में बना अवैध पार्किंग का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सहकारी समिति का परिसर में बना अवैध पार्किंग का अड्डा
विज्ञापन
- किसानों को उठानी पड़ रही परेशानी, कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जमालपुर कला किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड सीतापुर का परिसर अवैध पार्किंग का अड्डा बना गया है। समिति परिसर में बाहर के लोग अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे खाद लेने आने वाले किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कार्रवाई की मांग की है।
किसानों ने बताया कि समिति प्रांगण पार्किंग के लिए नहीं है, फिर भी बिना किसी रोक-टोक के वाहनों को अंदर खड़ा कर दिया जाता है। परिणामस्वरूप खाद वितरण केंद्र पर आने वाले किसानों को अपने वाहन सड़क किनारे या दूर खड़ा करना पड़ता है। इससे जाम और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि समिति के जिम्मेदार अधिकारी इस स्थिति पर मौन साधे हुए हैं और कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण अवैध पार्किंग लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय किसानों ने प्रशासन और सहकारी विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर समिति परिसर को अवैध पार्किंग से मुक्त कराने और उचित व्यवस्था लागू कराने की मांग की है।