{"_id":"6ad6296dc23db92b4f0056c9","slug":"jitendra-and-pravesh-kumar-become-general-secretaries-of-intuc-haridwar-news-c-5-1-drn1019-1094253-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: इंटक के महामंत्री बने जितेंद्र और प्रवेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: इंटक के महामंत्री बने जितेंद्र और प्रवेश कुमार
विज्ञापन
- जिलाध्यक्ष उदय पुंडीर ने की घोषणा
इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जितेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार को महामंत्री, रामकुमार, जितेंद्र कुमार को जिला सचिव मनोनीत किया है। विनय कुमार को जिला कार्यकारिणी में रखा गया है।
इस अवसर पर इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि जनपद हरिद्वार में इंटक लगातार पूरी मजबूती के साथ श्रमिकों की लड़ाई लड़ रही है। युवाओं की नई टीम जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही श्रमिकों की आवाज को भी और अधिक मजबूत तरीके से उठाया जाएगा। कहा कि आज देश और प्रदेश में पूरी तरह से युवा और मजदूर विरोधी सरकार चल रही है। मोदी और धामी सरकार ने युवाओं को सपने तो बड़े-बड़े दिखाए, लेकिन, आज वह सब चकनाचूर हो चुके हैं। पेपर लीक ने युवाओं के मेहनत करने के हौसले को भी तोड़ दिया है। बेरोजगारी के बीच महंगाई लगातार आम आदमी की कमर तोड़ रही है। इससे अब हर किसी का विश्वास कांग्रेस पर बढ़ता जा रहा है।