फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   If you create a ruckus on Holi, you will spend the night in jail.

Haridwar News: होली पर हुड़दंग किया तो हवालात में कटेगी रात

Mon, 02 Mar 2026 05:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
If you create a ruckus on Holi, you will spend the night in jail.
हरिद्वार। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही अफसरों ने स्पष्ट कर दिया कि हुड़दंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


होली का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। सोमवार रात ही होलिका दहन किया गया, जिसके चलते सभी जगहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त बढ़ाएं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। होली के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। एसएसपी ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। किसी भी तरह की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed