{"_id":"608af2618ebc3e592071f17d","slug":"if-the-black-marketing-of-life-saving-things-happens-the-officers-will-take-care-haridwar-news-drn377677323","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जीवनरक्षक चीजों की कालाबाजारी हुई तो अधिकारी नपेंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जीवनरक्षक चीजों की कालाबाजारी हुई तो अधिकारी नपेंगे’
विज्ञापन
राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कोविड व्यवस्थाओं को लेकर डीएम और विधायकों के साथ बैठक कर ऑक्सीजन सिलिंडर, रेमडिसविर, पीपीई किट आदि जीवनरक्षक चीजों की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला अस्पताल के वेंटिलेटरों और आरटीपीसीआर लैब के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था कर जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवनरक्षक उपकरणों और दवाओं की कालाबाजारी होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानंद ने अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अथिति गृह में जिलाधिकारी सी. रविशंकर और विधायकों के साथ कोविड व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीएम ने राज्यमंत्री को बताया कि आरटीपीसीआर लैब शुरू करने के लिए कार्यदायी कंपनी को एक सप्ताह का नोटिस दिया गया है। बताया कि वेंटिलेटर बेड को शुरू करने के लिए एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर डॉक्टर और स्टाफ की व्यवस्थी की जा रही है। राज्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध डाक्टरों और स्टाफ को वेंटिलेटर की ट्रेनिंग दी जाए। कहा, लोगों के घरों से सैंपलिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी को घर बैठे जांच के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि अनुबंधित प्राइवेट लैब भुगतान न होने के कारण कार्य नहीं कर रही है। लैब को जल्द से जल्द भुगतान जारी किया जाए। उन्होंने सीएसआर फंड का उपयोग कोविड व्यवस्थाओं के लिए करने के निर्देश भी दिए। स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए झबरेड़ा प्लांट से प्रदेश का कोटा बढ़ाने के लिए प्रयास चला रहा है। प्रदेश का कोटा 14 मीट्रिक टन है। जबकि 110 मीट्रिक टन गैस का उत्पादन हो रहा है। बैठक में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा डा. जयपाल सिंह उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज के छात्रों की ली जाए मदद
स्वामी यतीश्वरानंद ने जिलाधिकारी से कहा कि आयुर्वेदिक और नर्सिंग कॉलेज के छात्रों को प्रशिक्षण के बाद कोविड ड्यूटी पर लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो साइंस ग्रेजुएट छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाए। कहा कि अस्पताल और एंबुलेंस संचालकों के द्वारा मरीजों के परिजनों से अवैध वसूली की बात सामने आ रही है। कहा कि निर्धारित से अधिक चार्ज वसूलने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।