{"_id":"66957f0496da64f76f0e42b4","slug":"husband-wife-brother-in-law-beaten-with-sticks-seven-people-named-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-120469-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पति-पत्नी, देवर को लाठी-डंडों से पीटा, सात लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पति-पत्नी, देवर को लाठी-डंडों से पीटा, सात लोग नामजद
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके पति, देवर से मारपीट कर दी गई, जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार महिलाओं सहित सात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, मेनका पत्नी संदीप कुमार निवासी ग्राम आन्नेकी थाना सिडकुल ने शिकायत देकर बताया कि रविवार सुबह बबीता, शिवानी, स्वाति, रश्मि ने उसे घर के बाहर गली में घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद आशीष, मोहित और रवि को भी बुला लिया। आरोप लगाया कि सभी ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर आए उसके पति संदीप पर भी लाइी-डंडों से हमला कर दिया।
जेब से 2500 रुपये भी मारपीट के दौरान निकल गए। बीच-बचाव कराने आए देवर को भी पीटा। आसपास के लोगों ने आकर किसी तरह उन्हें छुड़ाया। इसके बाद हत्या कर देने की धमकी देते हुए सभी भाग निकले। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।