फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Husband murdered wife, arrested

पति ने की थी पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered wife, arrested
सिडकुल के गांव रावली महदूद में महिला संगीता ने फांसी नहीं लगाई थी बल्कि पति ने ही उसकी हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने जब संगीता के पति दीपचंद को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि गले को चुन्ने से बांध और मुंह को दबाकर हत्या की। दीपचंद को संदेह था कि संगीता का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग है।
विज्ञापन

नौ अगस्त को स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव रावली महदूद में एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संगीता (32) पत्नी दीपचंद निवासी गांव तिमारपुर मंडावर बिजनौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उस वक्त पूछताछ में दीपचंद ने पुलिस को बताया था कि वह छत पर सोने गया था। सुबह जब वह उठकर नीचे आया तब उसकी पत्नी दुपट्टे के फंदे के सहारे झूल रही थी। उसने जब तक उसे नीचे उतारा था तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दीपचंद ने तब पत्नी से किसी तरह का विवाद होने की बात से इंकार किया था। महिला की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। बिजनौर के हरचंदपुर से पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप जड़ा था। एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत दम घुटने से हुई है। उसने आत्महत्या नहीं की है। दीपचंद को जब हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने कबूला कि संगीता अक्सर मोबाइल फोन पर बातचीत करती थी। उसे संदेह था कि संगीता का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात को लेकर उनका अकसर झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन भी झगड़ा हुआ था। तब उसने चुन्नी उसके गले में डाल दी थी और मुंह पर हाथ रखकर उसका दम घोट दिया था। एसओ ने बताया कि एसआई मनोज शर्मा की ओर से इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed