फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hundreds of e-rickshaw drivers came out in protest against the color code route plan

Haridwar News: कलर कोड रूट प्लान के विरोध में उतरे ई-रिक्शा चालक

Mon, 19 Dec 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of e-rickshaw drivers came out in protest against the color code route plan
ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या के मद्देनजर एक दिसंबर से यातायात पुलिस की ओर से लागू किए गए कलर कोड रूट प्लान को लेकर चालक विरोध में उतर आए हैं। नए नियम का विरोध करते हुए सैकड़ों ई-रिक्शा चालकों ने कनखल के बैरागी कैंप में एकत्र होकर रोष प्रकट किया। नए रूट प्लान को वापस लेने की मांग उठाई। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जबकि ई-रिक्शा चालकों को भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता का भी समर्थन मिला।
विज्ञापन

रविवार को कनखल बैरागी कैंप स्थित मैदान में शहरभर के ई-रिक्शा चालक एकत्र हुए। नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में चालकों ने नए रूट प्लान का विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। सामाजिक सेना के प्रमुख स्वामी विनोद और लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने चालकों को अपना समर्थन देते हुए समस्या का समाधान का कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

स्वामी विनोद ने कहा कि पुलिस प्रशासन के नए रूट प्लान से ई-रिक्शा चालकों के सामने दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। चालकों के साथ ही यात्रियों को भी भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अपने गंतव्य तक पहुंचने में यात्रियों को कई रिक्शा में बदलने पड़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें अधिक किराया भी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि जल्द शासन और प्रशासन के आला अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। उनके समक्ष रिक्शा चालकों की समस्याओं को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी चालकों की समस्या से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सीएम धामी निश्चित तौर पर समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय लेंगे। पंडित अभिषेक भारद्वाज व संरक्षक नवीन अग्रवाल ने कहा कि किसानों के आंदोलन की तर्ज पर ई-रिक्शा चालकों के लिए आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राजकुमार, चरण सिंह राठौर, प्रीतम, वीरेंद्र सिंह, गोपाल साहू, वतन झा, गौरव कश्यप, अभिषेक पंडित, कुलदीप चौहान, अजीत, अज्जू राजपूत, विनोद, संजय पाल, अश्वनी कुमार, राशिद, फरमान, लोकेश आदि शामिल रहे।

ये प्लान किया गया था तैयार
शहर में बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या से रोजाना लगने वाले जाम को देखते हुए यातायात पुलिस ने कलर कोड के हिसाब से रूट प्लान तैयार किया था। जिसमें हरा, लाल, नीला, काला, सफेद आदि रंगों का वितरण चालकों को किया गया। संबंधित रूट के बोर्ड लगाए गए। प्लान लागू होने के बाद से निर्धारित रूटों पर ही रिक्शा चलने से सड़कों पर भी कम संख्या अब नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed