फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hostel will be built for transgenders, OPD will be built in Mela Hospital

Haridwar News: ट्रांसजेंडर के लिए बनेगा हॉस्टल, मेला अस्पताल में बनेगी ओपीडी

Fri, 22 Sep 2023 06:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Hostel will be built for transgenders, OPD will be built in Mela Hospital
फोटो समाचार
विज्ञापन

- देवपुरा के फूड स्ट्रीट में भी मिलेगी प्राथमिकता
- डीएम ने ली ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ट्रांसजेंडर के लिए एक हॉस्टल और मेला अस्पताल में अलग से ओपीडी बनाई जाएगी। देवपुरा में विकसित किए जा रहे फूड स्ट्रीट में भी उन्हें प्राथमिकताएं दी जाएंगी। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ये निर्देश अधिकारियों को दिए।
शुक्रवार को हुई ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन की बैठक में ट्रांसजेंडर्स ने समाज में रहने के लिए आने वाली परेशानियों की जानकारी दी। बताया कि हमारी दो तरह की कैटेगरी हैं, एक तो कल्चर आदि से जुड़ी हुई है, दूसरी कैटेगरी जो स्वतंत्र रूप से रहना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि हम लोगों की रहस्यमयी जिंदगी रही है। बहुत से उस रहस्यमयी संसार से बाहर नहीं आना चाहते हैं। जिससे हम लोगों में एकजुटता नहीं आ पाती है। जिसकी वजह से जिन समस्याओं का हमें समाज में सामना करना पड़ता है, उनका समाधान नहीं हो पाता है। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद में सर्वाधिक 294 ट्रांसजेंडर हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांसजेंडर के लिए एक हॉस्टल बनाने के लिए एक प्रस्ताव समाज कल्याण विभाग को दें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त को निर्देश दिए कि ट्रांसजेंडर्स के लिए भी अस्पताल में एक अलग से ओपीडी की व्यवस्था की जाए। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था मेला अस्पताल में जल्न्दी ही प्रारंभ कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के पूछने पर मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि देवपुरा के पास फूड स्ट्रीट विकसित करने जा रहे हैं, इसमें इन लोगों को दुकान आवंटित करने में प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रांसजेंडर्स की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनीष दत्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed