{"_id":"5ec414f18ebc3e9021208f4e","slug":"home-continent-will-be-stamped-on-the-border-itself-haridwar-news-drn344737925","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर ही लग जाएगी होम कोरोंटाइन की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर ही लग जाएगी होम कोरोंटाइन की मुहर
विज्ञापन
बाहर से हरिद्वार जनपद में प्रवेश करने वाले प्रवासी लोगों को होम क्वारंटीन कराने पर विशेष ध्यान दे रहे हरिद्वार जिला प्रशासन ने अब नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत किसी भी बॉर्डर से हरिद्वार जनपद में प्रवेश करने वाले व्यक्ति के हाथ पर बॉर्डर पर ही होम क्वारंटीन किए जाने की मुहर लग जाएगी। जब तक वह व्यक्ति घर पहुंचेगा, तब तक संबंधित ग्राम प्रधान, थाना प्रभारी और जिला मुख्यालय पर स्थित कंट्रोल रूम में उसके आने की सूचना मिल जाएगी। डीएम सी. रविशंकर ने बताया कि अब नई व्यवस्था लागू की गई है। इसकी मुख्य वजह यह है कि जिले में कई लोगों द्वारा होम क्वारंटीन की व्यवस्था का उल्लंघन करने की बात बार-बार सामने आ रही है। ऐसे 104 लोगों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के हर बॉर्डर पर पहले से ही तैनात मेडिकल टीम थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही होम क्वारंटीन की मुहर भी लगाएगी। इसकी पूरी डिटेल लेकर कंट्रोल रूम को भेज दी जाएगी जहां से संबंधित ग्राम प्रधान, थाने और अन्य संबंधित इकाइयों को भेज दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार गांव में पहुंच रहे प्रवासी लोगों की जरूरत संबंधी सामान उपलब्ध कराने के लिए हर ग्राम प्रधान को 10-10 हजार रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही हर गांव में प्रधान के साथ-साथ शिक्षक आंगनबाड़ी कार्य कर रहे और आशा कार्यकर्ता को मिलाकर एक निगरानी समिति भी बनाई जा रही है। यह होम क्वारंटीन किए गए लोगों की निगरानी करेगी।