{"_id":"67ce768f5193c429f60c1a0a","slug":"cylinder-exploded-in-the-house-injured-critical-condition-jwalapur-area-haridwar-news-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में पटाखे बनाने के लिए रखी सामग्री में हुआ विस्फोट, मलबे में दबा व्यक्ति, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में पटाखे बनाने के लिए रखी सामग्री में हुआ विस्फोट, मलबे में दबा व्यक्ति, गंभीर घायल
Mon, 10 Mar 2025 11:26 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:26 AM IST
सार
हरिद्वार ज्वालापुर क्षेत्र में घर में विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
घर में हुआ विस्फोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्वालापुर में सोमवार की सुबह पटाखे बनाने के लिए रखी सामग्री में विस्फोट होने से धमाका हो गया, जिससे कमरे की छत उड़ गई। दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। और अंदर मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। घटना सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे की है। जब लोधामंडी निवासी आजाद घर की पहली मंजिल पर बने कमरे के अंदर पटाखे बनाने का कार्य कर रहा था। तभी अचानक विस्फोटक सामान में आग लग गई और तेज धमाका हो गया।
विज्ञापन
धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे की छत उड़ गई। दीवार भी टूट गई और आजाद मलबे के अंदर दब गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। जब लोग मौके पर पहुंचे तो आजाद मलबे के नीचे दबा हुआ था। और बुरी तरह जख्मी हो रखा था। लोगों ने से किसी तरह मलबे से उसे बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं के लिए बनेगा स्वास्थ्य परिचालन केंद्र, चारधाम यात्रियों को मिलेगी मदद
ज्वालापुर कोतवाल प्रदीप बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाई। इस दौरान सामने आया कि इस पटाखा बनाने की सामग्री में विस्फोटक हुआ, जिससे यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आजाद की पत्नी बाहर थी और बच्चे नीचे वाले कमरे में मौजूद थे।