फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Herd of elephants entered the fields, trampled the crop

खेतों में घुसा हाथियों का झुंड, फसल रौंदी

Fri, 18 Feb 2022 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Herd of elephants entered the fields, trampled the crop
बृहस्पतिवार की रात हाथियों के झुंड ने कई गांवों के खेतों में घुसकर गेहूं, सरसों और गन्ने की फसलों को रौंद दिया। रात में वनकर्मियों और किसानों ने मिलकर हाथियों को खेतों से भगाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात के समय हाथियों का झुंड बिशनपुर, पुरानी कुंडी, चांदपुर, कटारपुर और रानीमाजरा में खेतों में घुस गया। किसान सुखदेव पाल, ब्रजपाल, सुशील सैनी ने बताया कि गंगा में खनन करने वाले लोगों ने गंगा किनारे सौर ऊर्जा की तारबाड़ तोड़ दी है। जिस वजह से गंगा पार से हाथी खेतों घुस रहे हैं। किसान मोहित सैनी, नकली सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार हाथियों की आवाजाही हो रही है। हाथी गंगा के उस पार से आकर खेतों में घुसकर फसलों का नुकसान कर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। किसान नूतन कुमार, अकरम ने बताया कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि किसानों की खेती और मेहनत बर्बाद न हो। वन रेंज अधिकारी दिनेश नौडियाल का कहना है कि क्षेत्र में रात में वनकर्मी और किसान मिलकर खेतों से हाथियों को भगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed