{"_id":"58c818b14f1c1b981132a91c","slug":"heavy-on-the-system-s-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम की लापरवाही लोगों पर भारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम की लापरवाही लोगों पर भारी
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिस्टम की लापरवाही शहर से लेकर देहात तक के उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। कहीं लोग गंदा पानी को मजबूर हैं तो कहीं रसोई गैस का संकट बना है। ज्वालापुर में रेलवे स्टेशन के सामने की कई कालोनियों में हजारों लोगों को सीवरयुक्त पानी नलों में आने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोशनाबाद स्थित गैस एजेंसी बंद रहने के कारण करीब दस हजार से भी ज्यादा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी समस्या समाधान नहीं हो रहा है।
ज्वालापुर में सीवरयुक्त पानी पी रहे उपभोक्ता
ज्वालापुर में शास्त्रीनगर में स्थित नलकूप से राजनगर, श्रीरामनगर, शास्त्रीनगर कालोनी और इसके आसपास की कालोनियों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। पिछले पांच-छह दिनों से यहां नलों में सीवरयुक्त पानी आ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को नहाने और घरेलू काम करने के लिए भी पानी का अन्यत्र से इंतजाम करना पड़ रहा है। होली पर भी लोगों को पानी के लिए काफी परेशान रहना पड़ा।
क्षेत्रीय निवासी राहुल चौहान, सुबोध गर्ग, पंकज शर्मा, अरुण शर्मा, राजीव शर्मा, सुरेंद्र सिंह, लवली तथा भोला सिंह आदि ने गंदा पानी आने की शिकायत लोगों ने कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से की। उन्हें यह भी बताया गया कि कालोनी में पानी का प्रेशर कम आने के कारण इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। बार-बार शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। क्षेत्रीय पार्षद रवि धींगड़ा का कहना है कि पानी की किल्लत के कारण उनके वार्ड की करीब 15 हजार से ज्यादा लोग परेशान हैं। इस बारे में उन्होंने अधिशासी अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक को शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता आंदोलन का मन बना रही है।
विज्ञापन
सात दिन से नहीं मिल रही रसोई गैस
जिला मुख्यालय से सटे गांव रोशनाबाद में पिछले सात दिनों से ग्रामीणों को रसोई गैस नहीं मिल रही है। गांव में स्थित इंडियन गैस का दफ्तर पिछले सात दिनों से बंद पड़ा है। रोशनाबाद गांव में सत्या इंडेन गैस सर्विस की एजेंसी का बुकिंग कार्यालय है, जिसका गोदाम बहादराबाद के पास रोहालकी रोड पर है। पिछले मंगलवार से एजेंसी के बुकिंग कार्यालय पर ताला लटका है। इस एजेंसी से औरंगाबाद, आन्नेकी, पूरणपुर, राजपुर, मीरपुर, गढ़, सुल्तानपुर मजरी, रावली महदूद, सलेमपुर, खालाटीरा, टीरा टोंगिया, टीरा हजारा, हजारा ग्रांट, डालू वाला खुर्द, डालूवाला कलां, डालूवाला मजबता, दीप गंगा अपार्टमेंट हरिद्वार ग्रीन नवोदय नगर टिहरी विस्थापित कालोनी आदि क्षेत्रों में हजारों लोगों के यहां रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है। रसोई गैस नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ता रणधीर सिंह, रामकुमार, ओमप्रकाश चौधरी, राजीव कुमार, सुरेश आदि ने बताया कि होली के त्यौहार पर भी रसोई गैस नहीं मिलने के कारण दूसरी जगह से इंतजाम करना पड़ा। इंडेन गैस के सेल्स एरिया मैनेजर रामनिवास चौधरी का कहना है कि एजेंसी का कार्यालय बंद होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है । इस बारे में जल्दी ही कार्रवाई कर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कराया जाएगा।